चांडिल : राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर नीमडीह पहुंच़े नीमडीह प्रखंड के पुरनापानी गांव में स्थित उनके ससुराल जाने के क्रम में मंत्री श्री मुंडा रघुनाथपुर स्थित वन विश्रमागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की.
मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि ईचागढ़ में समस्याएं विरासत में मिली है़ उनका विभाग ईचागढ़ को निराश नहीं करेगी और समस्याओं के निदान का प्रयास करेगी़ रघुनाथपुर वन विश्रमागार में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कौशल विकास के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करायेगी और पलायन रोकेगी़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया के जरिए बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का काम प्रारंभ किया है़ इस अवसर उन्होंने कहा कि राज्य में स्थानीय नीति बनाने के लिए सरकार जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलायेगी़ मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि सभी को ध्यान में रखकर स्थानीय नीति बनाया जायेगा़
सरकार राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति के लिए भी पहल कर रही है़ इसके पूर्व ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो ने मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को ईचागढ़ में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया़ उन्होंने क्षेत्र में पुल पुलिया और सड़क निर्माण के लिए मंत्री को ज्ञापन सौंपा़ श्री महतो ने ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के आठ पुल पुलिया और 46 सड़कों के निर्माण की सूची सौंपी़ सूची में चांडिल के 15, ईचागढ़ के 13, नीमडीह के 12 और कुकडु के 6 सड़कों के निर्माण की मांग की. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, धरनी सिंह मुंडा, राजकुमार गुप्ता, भोला सिंह सरदार, डा भानुदेव बनर्जी, आजसू पार्टी के नेता दिलीप महतो, बनुसिंह सरदार, ठाकुर दास महतो, बलराम महतो समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थ़े
ईचागढ़ विस क्षेत्र में बने 53 हजार सदस्य : ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में भाजपा ने कुल 52 हजार 975 लोगों को सदस्य बनाया है़
इसकी जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो ने कहा कि पार्टी ने जिला में एक लाख से भी अधिक सदस्य बनाया है़ ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के चांडिल में पार्टी ने 14159, ईचागढ़ में 14305, नीमडीह में 15011 और कुकडु प्रखंड में 9500 सदस्य बनाये गये है़ रघुनाथपुर वन विश्रमागर में ग्रामीण विकास मंत्री श्री मुंडा ने धरनी सिंह सरदार को भाजपा का सदस्य बनाया़
