खेल विभाग के सचिव ने किया तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण

– तीरंदाजों ने संसाधनों की कमी से अवगत कराया- 2007 के बाद से नहीं मिली है तीर धनुष2 केएसएन 1,2,3 : दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी में तीरंदाजों के साथ कल्याण विभाग के सचिव वंदना दाडेल तथा अकादमी का मुआयना करती वंदना दाडेलसंवाददाता, खरसावां खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की सचिव वंदना दाडेल ने दुगनी स्थित […]

– तीरंदाजों ने संसाधनों की कमी से अवगत कराया- 2007 के बाद से नहीं मिली है तीर धनुष2 केएसएन 1,2,3 : दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी में तीरंदाजों के साथ कल्याण विभाग के सचिव वंदना दाडेल तथा अकादमी का मुआयना करती वंदना दाडेलसंवाददाता, खरसावां खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की सचिव वंदना दाडेल ने दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण किया. उन्होंने तीरंदाजी अकादमी स्थित प्ले ग्राउंड, जिम, किचन का भी मुआयना किया. श्रीमती देडाल ने तीरंदाजों से सरकार की ओर से उपलब्ध कराये जा रहे संसाधनों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. तीरंदाजों ने बताया अकादमी में उपकरण की काफी कमी है. 2007 के बाद अकादमी को खेल उपकरण नहीं उपलब्ध कराया गया है. तीरंदाजों ने प्रशासन से तीर, धनुष व टारगेट की व्यवस्था करने का आग्रह किया. भोजन मद में भी राशि बढ़ाने की मांग की गयी. श्रीमती देडाल ने तीरंदाजों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन तीरंदाजी अकादमी के विकास को हर संभव सहयोग करेगी. अकादमी भवन के मरम्मत की भी आवश्यकता है. अकादमी के सचिव सुमंत मोहंती ने बताया कि अकादमी से अब तक एक दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय व दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज निकल चुके है. तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों ने विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धाओं में जिला व राज्य का नाम रोशन किया है. अकादमी में 30 तीरंदाजों को प्रशिक्षण देना है, परंतु फिलहाल 26 तीरंदाजों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. चार प्रशिक्षणार्थी तीरंदाजों का स्थान रिक्त है. मौके पर मुख्य रुप से सरायकेला के एसडीओ संजीव कुमार बेसरा, उत्तम मिश्रा, बीएस राव, हिमांशु मोहंती समेत कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >