डीबीटी को लेकर पंचायत स्तरीय शिविर नौ से

सरायकेला. जिला में एक अप्रैल से शुरू हो रही डायरेक्ट बेनीफीट योजना के लिए नौ मार्च से 13 मार्च तक पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी डीडीसी रेमंड केरकेट्टा ने दी. उन्होंने बताया कि जिला के सभी पंचायत मुख्यालय में डीबीटी को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें […]

सरायकेला. जिला में एक अप्रैल से शुरू हो रही डायरेक्ट बेनीफीट योजना के लिए नौ मार्च से 13 मार्च तक पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी डीडीसी रेमंड केरकेट्टा ने दी. उन्होंने बताया कि जिला के सभी पंचायत मुख्यालय में डीबीटी को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें सरकार के विभिन्न योजना के लाभुक जैसे मनरेगा, पेंशन, बीपीएल राशनकार्ड धारी परिवार के मुखिया अपना आधार कार्ड व बैंक खाता की छाया प्रति लेकर जमा करेंगे, ताकि उन्हें डीबीटी योजना के तहत लाभ मिल सके . उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में जो नहीं पहुंचेंगे और अपना नाम दर्ज नहीं करायेंगे, उनका नाम सूची से कट जायेगा और फिर उसे जोड़ना संभव नहीं हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >