मध्याह्न् भोजन नहीं बना, तो स्कूल से भागे विद्यार्थी

सोनुवा : सोनुवा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जोजोटोला में कई दिनों से मध्याह्न् भोजन बंद रहने के कारण बुधवार को विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राएं एमडीएम नहीं बनने पर मध्यांतर के समय घर लौट गय़े छात्र-छात्राओं का कहना है कि मध्याह्न् भोजन विद्यालय में नहीं मिल रहा है़ इस कारण वे घर चले गये हैं. इस संबंध […]

सोनुवा : सोनुवा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जोजोटोला में कई दिनों से मध्याह्न् भोजन बंद रहने के कारण बुधवार को विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राएं एमडीएम नहीं बनने पर मध्यांतर के समय घर लौट गय़े छात्र-छात्राओं का कहना है कि मध्याह्न् भोजन विद्यालय में नहीं मिल रहा है़ इस कारण वे घर चले गये हैं.
इस संबंध में विद्यालय की प्रधान शिक्षिका मीना महतो ने बताया कि एमडीएम का चावल खत्म हो जाने के कारण मध्याह्न् भोजन नहीं बना है़ चावल खत्म होने की सूचना सीआरपी को दे दी गयी है़ दूसरी ओर प्रखंड के ही प्राथमिक विद्यालय चुंबुरूसाई टोला में रसोइया के नहीं आने के कारण पांचवीं के छात्र राजकुमार बांकिरा व डोंगल सोय ने खुद मध्याह्न् भोजन तैयार कर अपने सह छात्र-छात्राओं को एमडीएम खिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >