डीडी चटर्जी को मिलेगा हेनरी डु नेंनट सम्मान

– रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों की हुई समीक्षाफोटो4एसेकेल4-बैठक करते उपायुक्तसरायकेला. जिला समाहरणालय में उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक संपन्न हुई. बैठक में रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए फंड का संग्रह करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक के नाम पर दिये जाने वाले मेडल […]

– रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों की हुई समीक्षाफोटो4एसेकेल4-बैठक करते उपायुक्तसरायकेला. जिला समाहरणालय में उपायुक्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक संपन्न हुई. बैठक में रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए फंड का संग्रह करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक के नाम पर दिये जाने वाले मेडल को कार्यालय सचिव डीडी चटर्जी के नाम पर सर्व सम्मति से नामित किया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हेनरी डु नेंनट सम्मान डीडी चटर्जी को दिया जाना चाहिए. बैठक में एसपी इंद्रजीत महथा, एसडीओ संजीव कुमार बेसरा, एसडीओ नंद किशोर प्रसाद,गुरुदाश राय, आरके सिन्हा, सदस्य प्रदीप चौधरी, शेख अल्लाउद्दीन,भाग्य सागर सिंह, डीडी चटर्जी के अलावे कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >