पोड़ाडीह में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

– सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया/र1 केएसएन 5,6 : पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक तथा पुरस्कार वितरण करते विधायक दशरथ गागराईसंवाददाता, खरसावां बुरुडीह पंचायत के पोड़ाडीह गांव में श्री श्री त्रिनाथ बाबा मेला समिति के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सह मेला का आयोजन किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य […]

– सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया/र1 केएसएन 5,6 : पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक तथा पुरस्कार वितरण करते विधायक दशरथ गागराईसंवाददाता, खरसावां बुरुडीह पंचायत के पोड़ाडीह गांव में श्री श्री त्रिनाथ बाबा मेला समिति के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सह मेला का आयोजन किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक दशरथ गागराई तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य रश्मि प्रभा नायक उपस्थित थे. खेलकूद प्रतियोगिता में एक सौ व दो सौ मीटर का दौड़, म्यूजिकल चेयर, सुई धागा रेस, मोमबत्ती रेस, बैलून फोड़, मेढ़क दौड़, बिस्कुट रेस, चप्पल दौड़, हंडी फोड़ व रिकॉर्ड डांस का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. गांव की समस्याओं को विस में रख कर समाधान करायेंगे. श्री गागराई ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि विधायक फंड की राशि खरसावां विस क्षेत्र के सभी 45 पंचायतों में खर्च हो. मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >