सरायकेला: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विधायक निधि से 80 लाख की लागत से 15 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया. स्थानीय सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गागराई ने इन योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक गागराई ने कहा कि अलग राज्य बनने के बावजूद भी खरसावां का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है.
पूर्व के जनप्रतिनिधि राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे परंतु जनहित में कुछ भी काम नहीं किया. नतीजन आज भी विस की कई सड़कें कच्ची हैं.
उन कच्ची सड़कों को पक्की करने हेतु पीसीसी सड़क सहित अन्य जनहित की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनमें अधिकांश सड़कों कि लागत पांच से छह लाख है. सड़कों का निर्माण समेकित जनजाति विकास अभिकरण द्वारा किया जायेगा. मौके पर सहायक अभियंता महेश प्रसाद,कनीय अभियंता उपेंद्र ठाकुर,अमूल्य महतो,मांगीलाल महतो, संजीत राउत,बुद्धेश्वर महतो, सुधीर महतो,धनश्याम महतो, सुनील टुडू के अलावा अन्य उपस्थित थे.
