अब अधिवास के लिये संघर्ष करेगा मोरचा

फोटो : 28 प्रिय-5अब अधिवास के लिये संघर्ष करेगा मोरचाआदित्यपुर. सामाजिक न्याय संघर्ष मोरचा अब अधिवास व ओबीसी प्रमाणपत्र के लिये संघर्ष करेगा. साथ ही अन्य कई मुद्दे उठाये जायेंगे. यह जानकारी प्रेसवार्ता में देते हुए मोरचा के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पिछले दो सालों के संघर्ष में मोरचा को पहली सफलता […]

फोटो : 28 प्रिय-5अब अधिवास के लिये संघर्ष करेगा मोरचाआदित्यपुर. सामाजिक न्याय संघर्ष मोरचा अब अधिवास व ओबीसी प्रमाणपत्र के लिये संघर्ष करेगा. साथ ही अन्य कई मुद्दे उठाये जायेंगे. यह जानकारी प्रेसवार्ता में देते हुए मोरचा के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पिछले दो सालों के संघर्ष में मोरचा को पहली सफलता मिली है, कि सरकार ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आयी बाधा को दूर करने की दिशा में पहल की है. विभाग के सचिव ने जिला प्रशासन को इस संबंध में मार्ग दर्शन किया है. अब मोरचा इसका अनुपालन करवायेगा. इस अवसर पर एसएन यादव, सुनील कुमार शर्मा, सत्य प्रकाश, लक्ष्मण ठाकुर, किशन गोराई व नीरज कुमार उपस्थित थे. श्री सिंह ने कहा कि अब जाति प्रमाणपत्र बनाने के संबंध में सरकार के निर्देश का अनुपालन होता है या नहीं इस पर मोरचा नजर रखेगी. सरायकेला-खरसावां जिला में जाति प्रमाणपत्र बनाये जाने के लिये खतियान आदि की अनिवार्यता के बहाने पदाधिकारियों ने प्रमाणपत्र बनाये जाने पर मनमाने ढंग से रोक लगा दी थी. उन्होंने सवाल उठाया कि इस दौरान ऐसे युवा जो जाति प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण लाभ से वंचित रह गये, उसका जिम्मेवार कौन होगा. जबकि इस मामले में 2008 में ही विभाग का निर्देश जारी हुआ था.8 मार्च को होगी कमेटी का विस्तारसामाजिक न्याय संघर्ष मोरचा की कमेटी का विस्तार 8 मार्च को किया जायेगा. कल्याण कुंज पथ संख्या दस में मोरचा की बैठक में सदस्यों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >