देश के विकास में अहम भूमिका निभायेगी रेल बजट : सिंहदेव

खरसावां: खूंटी के सांसद कडि़या मुंडा के प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव ने कहा रेल बजट में आम जनता पर कोई बोझ नहीं डाला गया है. रेल भाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि यह रेल बजट देश के विकास में अहम भूमिका निभायेगा. इस रेल बजट में यात्रियों को ज्यादा महत्व दिया […]

खरसावां: खूंटी के सांसद कडि़या मुंडा के प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव ने कहा रेल बजट में आम जनता पर कोई बोझ नहीं डाला गया है. रेल भाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

उन्होंने कहा कि यह रेल बजट देश के विकास में अहम भूमिका निभायेगा. इस रेल बजट में यात्रियों को ज्यादा महत्व दिया गया है. जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि इसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखा गया है. पहली बार रेल बजट में तकनीकी, आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों की बात की गयी है. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बहुत अच्छा रेल बजट पेश किया है. यह देश को विकास के रास्ते पर ले जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >