– सर्च ऑपरेशन के नाम पर आम लोगों को परेशान न करें26 केएसएन 4 : ग्रामीणों के साथ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते जिप सदस्य एमलेन नागसंवाददातासरायकेला / कुचाई कुचाई के दलभंगा ओपी के सामने ग्रामीणों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के पश्चात ग्रामीणों ने आरक्षी अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कई मामलों का जिक्र करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी है. धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सर्च ऑपरेशन के नाम पर सीआरपीएफ के जवानों द्वारा आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. इससे क्षेत्र में शांति भंग हो रही है. धरना- प्रदर्शन में मुख्य रुप से जिला परिषद सदस्य एमलेन नाग, मुखिया लखीराम मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, लालमुनी मुंडा, सोहन लाल कुम्हार समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की बातों को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया.
कुचाई : दलभंगा में ग्रामीणों का धरना- प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
– सर्च ऑपरेशन के नाम पर आम लोगों को परेशान न करें26 केएसएन 4 : ग्रामीणों के साथ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते जिप सदस्य एमलेन नागसंवाददातासरायकेला / कुचाई कुचाई के दलभंगा ओपी के सामने ग्रामीणों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के पश्चात ग्रामीणों ने आरक्षी अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन […]
