फोटो : 24 प्रिय-3मुथुट फाइनेंस की सुरक्षा व्यवस्था लचर : डीआइजीआदित्यपुर. कोल्हान डीआइजी रविकांत धान ने सोमवार को मुथुट फाइनेंस की मानगो शाखा में हुई लूट की घटना पर चरचा करते हुए बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गयी है. इस कंपनी के झारखंड व बंगाल में स्थित कई शाखाओं में पहले भी लूट की घटना हो चुकी है. कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था लचर है, यह बात अपराधियों की समझ में आ गयी है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं. जांच में पाया गया है कि फाइनेंस कार्यालय में आभूषण रखने का तरीका काफी आसान है. घटना में अपराधी चाहते तो सभी आभूषण ले जाते. आदित्यपुर व गम्हरिया में भी इसकी दो शाखाएं हैं, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कंपनी प्रबंधन को निर्देश दिये जायेंगे. इस संबंध में जिला के एसपी को भी सुझाव दिया गया है.पुलिस ने की फाइनेंस कंपनी की जांचमुथुट फाइनेंस की आदित्यपुर शाखा में सोमवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जांच की. एसडीपीओ नरेश कुमार व थाना प्रभारी अजय कुमार ने शाखा के प्रबंधक व कर्मचारियों से पूछताछ की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. विदित हो कि अक्तूबर 2013 में यहां करीब ढ़ाई करोड़ के स्वर्ण आभूषण की लूट हुई थी.
मुथुट फाइनेंस की सुरक्षा व्यवस्था लचर : डीआइजी
फोटो : 24 प्रिय-3मुथुट फाइनेंस की सुरक्षा व्यवस्था लचर : डीआइजीआदित्यपुर. कोल्हान डीआइजी रविकांत धान ने सोमवार को मुथुट फाइनेंस की मानगो शाखा में हुई लूट की घटना पर चरचा करते हुए बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गयी है. इस कंपनी के झारखंड व बंगाल में स्थित कई शाखाओं में […]
