पुलिस का बेहतर काम सुनिश्चित करेंगे : डीआइजी

पुलिस का बेहतर काम सुनिश्चित करेंगे : डीआइजीयातायात थाना व आरआइटी को पूर्ण थाना का दर्जा दिलाने की पहल होगीआदित्यपुर. कोल्हान के नव पदस्थापित डीआइजी रविकांत धान ने आदित्यपुर थाना के निरीक्षण के दौरान कहा कि पुलिस के बेहतर कार्यों को सुनिश्चित कराना है. उनका उद्देश्य सिर्फ त्रुटि पकड़ना नहीं बल्कि पुलिस का जनता के […]

पुलिस का बेहतर काम सुनिश्चित करेंगे : डीआइजीयातायात थाना व आरआइटी को पूर्ण थाना का दर्जा दिलाने की पहल होगीआदित्यपुर. कोल्हान के नव पदस्थापित डीआइजी रविकांत धान ने आदित्यपुर थाना के निरीक्षण के दौरान कहा कि पुलिस के बेहतर कार्यों को सुनिश्चित कराना है. उनका उद्देश्य सिर्फ त्रुटि पकड़ना नहीं बल्कि पुलिस का जनता के प्रति कार्यों का आकलन करना भी है. विभाग के कर्मचारियों का व्यवहार कैसा है, इस पर भी नजर रखी जा रही है. अपराध से संबंधित फाइलों का अध्ययन करेंगे.टोल ब्रिज से भारी वाहनों का परिचालन कराया जायेगाडीआइजी श्री धान ने कहा कि प्रशासन द्वारा लिये गये निर्णय के आलोक में टोल ब्रिज से भारी तथा व्यवसायिक वाहनों का परिचालन सख्ती से कराया जायेगा. साथ ही आदित्यपुर में यातायात थाना व आरआइटी को पूर्ण थाना का दर्जा दिलाने के लिए पहल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >