/रफोटो23एसेकेल4-बरामद स्प्रीटसरायकेला. कांड्रा थाना के वैद्यनाथपुर गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी अभियान चला कर देशी शराब की मिनी फैक्टरी का उदभेदन किया है. उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर निरीक्षक प्रदीप मुंडा व ललिता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने छापामारी कर 110 लीटर स्प्रीट, 800 पाउच, रेपर, खाली पाउच, पंचिंग करने की मशीन सहित अन्य चीजें बरामद की गयी है. निरीक्षक ललिता कुमारी ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि वहां पर देशी शराब का पाउच तैयार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर छापामारी की गयी. वहीं संचालक भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
कांड्रा में देशी शराब की मिनी फैक्टरी का उदभेदन
/रफोटो23एसेकेल4-बरामद स्प्रीटसरायकेला. कांड्रा थाना के वैद्यनाथपुर गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी अभियान चला कर देशी शराब की मिनी फैक्टरी का उदभेदन किया है. उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर निरीक्षक प्रदीप मुंडा व ललिता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने छापामारी कर 110 लीटर स्प्रीट, 800 पाउच, रेपर, खाली पाउच, पंचिंग […]
