बिरसा मंुडा स्टेडियम में चंपई कप क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में फाइटर क्लब द्वारा आयोजित चंपई कप क्रिकेट प्रतियोगिता 24 फरवरी मंगलवार से शुरू होगी. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त चंद्रशेखर व एसडीओ संजीव कुमार बेसरा व समाजसेवी जलेश कवि द्वारा किया जायेगा. प्रतियोगिता के पहले दिन आठ टीमों के बीच मैच खेला जायेगा. उदघाटन मैच जमशेदपुर व सरायकेला […]

प्रतिनिधि, सरायकेलास्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में फाइटर क्लब द्वारा आयोजित चंपई कप क्रिकेट प्रतियोगिता 24 फरवरी मंगलवार से शुरू होगी. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त चंद्रशेखर व एसडीओ संजीव कुमार बेसरा व समाजसेवी जलेश कवि द्वारा किया जायेगा. प्रतियोगिता के पहले दिन आठ टीमों के बीच मैच खेला जायेगा. उदघाटन मैच जमशेदपुर व सरायकेला के बीच खेला जायेगा. दूसरा मैच चाईबासा व जमशेदपुर, तीसरा मैच राउरकेला व चाईबासा व चतुर्थ मैच चाईबासा व सरायकेला के बीच खेला जायेगा. प्रतियोगिता दस बजे से शुरू होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >