– कुष्ठ रोग का इलाज संभव है : किरन 20 केएसएन 5,6 : कार्यशाला में जानकारी देते चिकित्सक तथा उपस्थित एएनएम व सहिया संवाददाता, खरसावां खरसावां प्रखंड सभागार परिसर में कुष्ठ व यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ किरन चोपड़ा ने बताया कि कुष्ठ मुक्त भारत बनाने को लेकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है. उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग का इलाज संभव है. उन्होंने कहा कि नये रोगी की खोज कर उसका उपचार किया जायेगा. रोगी की खोज के संबंध में एएनएम व सहिया को जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि घर- घर जाकर रोगी की खोज की जा रही है. जिला यक्ष्मा निवारण पदाधिकारी डॉ एपी सिन्हा ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में टीवी के इलाज के लिए दवा उपलब्ध करायी गयी है. साथ ही जिला में इस बीमारी के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. उन्होंने सभी एएनएम व सहियाओं से यक्ष्मा के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं भी यक्ष्मा का रोगी मिलता है, तो उसे अस्पताल भेजें, इलाज हो जायेगा. उन्होंने इस रोग के पहचान के लक्षण भी बताये. मौके पर स्वास्थ्य कर्मी सत्यनारायण प्रसाद, बलराम महतो समेत कई लोग मौजूद थे.
कुष्ठ व यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर कार्यशाला का आयोजन
– कुष्ठ रोग का इलाज संभव है : किरन 20 केएसएन 5,6 : कार्यशाला में जानकारी देते चिकित्सक तथा उपस्थित एएनएम व सहिया संवाददाता, खरसावां खरसावां प्रखंड सभागार परिसर में कुष्ठ व यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ किरन चोपड़ा ने बताया कि कुष्ठ मुक्त भारत […]
