खरसावां में श्री जगन्नाथ कथामृत कार्यक्रम कल

संवाददाता, खरसावां श्री जगन्नाथ संस्कृति परिषद, भुवनेश्वर (ओडि़शा) के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी को खरसावां राजवाड़ी परिसर में श्री जगन्नाथ कथामृत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत आइएएस अधिकारी गोपीनाथ मोहंती ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव संतोष सतपथी, मानव […]

संवाददाता, खरसावां श्री जगन्नाथ संस्कृति परिषद, भुवनेश्वर (ओडि़शा) के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी को खरसावां राजवाड़ी परिसर में श्री जगन्नाथ कथामृत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत आइएएस अधिकारी गोपीनाथ मोहंती ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव संतोष सतपथी, मानव संसाधन विभाग की सचिव आराधना पट्टनायक समेत ओडि़शा से श्री जगन्नाथ संस्कृति के कई शोधकर्ता भी मौजूद रहेंगे. ओडि़शा से आये हुए पंडितों द्वारा व्याख्यान भी दिया जायेगा. कार्यक्रम में सरायकेला, खरसावां, सिंहभूम, बहरागोड़ा समेत राज्य भर के जगन्नाथ मंदिर के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. श्री मोहंती ने बताया कि श्री जगन्नाथ कथामृत कार्यक्रम में प्रभु जगन्नाथ की महिमा का प्रकाश डाला जायेगा. श्री जगन्नाथ संस्कृति परिषद के सदस्य क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिरों का भ्रमण भी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >