हुडांगदा में संथाली नाटक का मंचन 22 को

– मौके पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भी होगा आयोजनसंवाददाता, खरसावां खरसावां के हुडांगदा में 22 फरवरी को न्यू जारपा ओपेरा (ओडि़शा) की ओर से संथाली नाटक का मंचन किया जायेगा. आयोजन समिति जुवान जुमीद गटवा, हुडांगदा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, कि ओडि़शा के नाटय संस्थान की ओर से […]

– मौके पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भी होगा आयोजनसंवाददाता, खरसावां खरसावां के हुडांगदा में 22 फरवरी को न्यू जारपा ओपेरा (ओडि़शा) की ओर से संथाली नाटक का मंचन किया जायेगा. आयोजन समिति जुवान जुमीद गटवा, हुडांगदा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, कि ओडि़शा के नाटय संस्थान की ओर से आपे होपन माई ए हिरो माज कान नामक नाटक का मंचन किया जायेगा. इससे पूर्व दिन में 24 टीमों के बीच एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी. आयोजन समिति के प्रधान हेंब्रम ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलने के लिए कोल्हान के अलग-अलग क्षेत्रों से टीमों को आमंत्रित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >