टाटा हटिया पैसेंजर ट्रेन को चक्रधरपुर तक परिचालन करने की मांग

सरायकेला. टाटा हटिया पैसेंजर ट्रेन का परिचालन सीनी होते हुए चक्रधरपुर तक करने कि मांग करते हुए सरायकेला प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि छोटलाल महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है. भेजे गये पत्र में कहा गया है कि सीनी, खरसावां, राजखरसावां सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को अक्सर राजधानी रांची में आवश्यक […]

सरायकेला. टाटा हटिया पैसेंजर ट्रेन का परिचालन सीनी होते हुए चक्रधरपुर तक करने कि मांग करते हुए सरायकेला प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि छोटलाल महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है. भेजे गये पत्र में कहा गया है कि सीनी, खरसावां, राजखरसावां सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को अक्सर राजधानी रांची में आवश्यक काम के लिए जाना पड़ता है. इस रेल लाइन से रांची के लिए कोई भी रेल नहीं है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने जनहित में टाटा हटिया पैसेंजर ट्रेन को चक्रधपुर तक विस्तार करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >