अभिजीत प्लांट को चालू कराने के लिए सीएम से मिलेंगे रैयत

28 केएसएन 4 : अभिजीत स्टील प्लांट के समक्ष एकजुटता दिखाते रैयतसंवाददाता, खरसावां अभिजीत स्टील कंपनी को चालू कराने व बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग को लेकर प्लांट लगाने के लिए कंपनी को जमीन देने वाले रैयत मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलेंगे. कंपनी बंद होने के बाद उत्पन्न हुई स्थिति से भी मुख्यमंत्री […]

28 केएसएन 4 : अभिजीत स्टील प्लांट के समक्ष एकजुटता दिखाते रैयतसंवाददाता, खरसावां अभिजीत स्टील कंपनी को चालू कराने व बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग को लेकर प्लांट लगाने के लिए कंपनी को जमीन देने वाले रैयत मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलेंगे. कंपनी बंद होने के बाद उत्पन्न हुई स्थिति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा. इस बावत रैयतों ने बैठक कर रणनीति तय की. रैयतों ने बताया कि कंपनी को जमीन देने के एवज में उन्हें नौकरी मिली थी. विगत 19 दिसंबर से कंपनी में ताला लगा कर अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है. अगस्त 2014 से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. अब तो कंपनी से लोहा चोरी का मामाला भी सामने आने लगा है. रैयतों ने बताया कि प्लांट चलाने के लिए कंपनी को हर तरह से मदद करना चाहते है. रैयतों ने कहा कि अगर कंपनी प्लांट को चलाने में असमर्थ है तो किसी अन्य कंपनी को देकर प्लांट को चालू कराये. बैठक में बड़ी संख्या में रैयत उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >