बाइक से आये थे अपराधी

सीनी. सीनी क्षेत्र के मां इस्पात में लूट करने के लिए दो अपराधी बाइक से कंपनी के गेट पर पहुंचे थे, जो हथियार से लैस थे. उन्होंने मारपीट करते हुए वहां के सिक्युरिटी गार्ड को भगा दिया. गिरफ्तार हाइवा चालक व खलासी ने पुलिस को बताया कि पहले बाइक से जा कर मारपीट करने के […]

सीनी. सीनी क्षेत्र के मां इस्पात में लूट करने के लिए दो अपराधी बाइक से कंपनी के गेट पर पहुंचे थे, जो हथियार से लैस थे. उन्होंने मारपीट करते हुए वहां के सिक्युरिटी गार्ड को भगा दिया. गिरफ्तार हाइवा चालक व खलासी ने पुलिस को बताया कि पहले बाइक से जा कर मारपीट करने के पश्चात दुर में खड़ी डाला चार सौ सात ट्रक को कंपनी के अंदर ले जाकर क्रशर लोड किया गया था. इतने में कंपनी के सिक्युरिटी गार्ड ने किसी तरह इसकी जानकारी कंपनी के जीएम को दी और इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचते ही माल को जब्त कर लिया. मामले का अनुसंधान सीनी ओपी प्रभारी रामाकांत दीक्षित कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >