अर्जुन मुंडा ने दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता को दी श्रद्धांजलि

18 केएसएन 3,4 : श्रद्धांजलि देते अर्जुन मुंडा व अन्य भाजपा कार्यकर्ताखरसावां/बडाबांबो पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रखंड के जोजोकुड़मा गांव में जाकर भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता कमल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा कार्यकर्ता कमल महतो की विगत आठ जनवरी को चक्रधरपुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. मौके पर अर्जुन […]

18 केएसएन 3,4 : श्रद्धांजलि देते अर्जुन मुंडा व अन्य भाजपा कार्यकर्ताखरसावां/बडाबांबो पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रखंड के जोजोकुड़मा गांव में जाकर भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता कमल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा कार्यकर्ता कमल महतो की विगत आठ जनवरी को चक्रधरपुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि कमल महतो के असामयिक निधन से पार्टी व समाज के काफी क्षति पहुंची है. मौके पर पूर्व विधायक सुखराम उरांव, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, वरीय नेता दिलीप प्रधान, युवा मोरचा के प्रदेश महासचिव उदय सिंहदेव, राजाराम महतो, विजय महतो, रामानाथ महतो, संतोष केशरी, विवेकानंद प्रधान, सत्येंद्र कुम्हार, डुमू गोप, मंगल सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसके पश्चात अर्जुन मुंडा ने जोजोकुड़मा, लोसोदिकी, बड़ाबांबो व गोंदपुर गांव का दौरा भी किया. दौरा के क्रम में अर्जुन मुंडा क्षेत्र के लोगों से मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >