– परंपरा व संस्कृति ही हमारी पहचान है : दशरथ – मांदर के थाप पर हो समाज के लोगों के साथ किया नृत्य- खरसावां, कुचाई के विभिन्न गांवों में मागे नृत्य की धूम15केएसएन : 6 : खेलारीसाही में आयोजित माघे मिलन समारोह में नृत्य करते दशरथ गागराईसंवाददाता, खरसावां खरसावां-कुचाई के कई गांवों में मागे पर्व की धूम मची हुई है. गुरुवार को आदिवासी हो समाज दोस्तुर आकड़ा, मोहनबेड़ा (हरिभंजा पंचायत) के तत्वावधान में खेलारीसाही के दामादिरी मैदान में मागे मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मागे पर्व पूरे पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया. देउरी द्वारा सरना स्थल जाहेर थान में पारंपरिक रुप से पूजा अर्चना के बाद हो समाज के महिला व पुरुष मांदर की थाप पर कंधे से कंधे मिला कर नृत्य किये. मागे मिलन समारोह में मुख्य रुप से विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए तथा मांदर की थाप पर नृत्य किया. मागे मिलन समारोह में शामिल होने वालों के लिए पारंपरिक ड्रेस को लागू किया गया था. मौके पर दशरथ गागराई ने लोगों से अपनी परंपरा व संस्कृति को बचाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि परंपरा व संस्कृति ही हमारी पहचान है.
मागे मिलन समारोह में शामिल हुए दशरथ गागराई
– परंपरा व संस्कृति ही हमारी पहचान है : दशरथ – मांदर के थाप पर हो समाज के लोगों के साथ किया नृत्य- खरसावां, कुचाई के विभिन्न गांवों में मागे नृत्य की धूम15केएसएन : 6 : खेलारीसाही में आयोजित माघे मिलन समारोह में नृत्य करते दशरथ गागराईसंवाददाता, खरसावां खरसावां-कुचाई के कई गांवों में मागे पर्व […]
