12 केएसएन : टुसू देवी की प्रतिमा को अंतिम रूप देते कलाकारसंवाददाता, खरसावांखरसावां व कुचाई में टुसू पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है. खरसावां व कुचाई के विभिन्न गांवों में टुसू मेला व प्रदर्शनी का आयोजन मकर पर्व के दौरान एक सप्ताह तक चलेगा. कलाकार भी टुसू देवी की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है. खरसावां कुचाई के विभिन्न गांवों में मकर संक्रांति के अगले ही दिन से टुसू मेला का दौर शुरू हो जायेगा, जो अगले एक सप्ताह तक चलेगा. 15 जनवरी को कुचाई के बिरगामडीह में टुसू मेला का आयोजन किया जायेगा. बिरगामडीह व रुगुडीह में टुसू मेला के साथ साथ फुटबॉल प्रतियोगिता व नृत्य का भी आयोजन होगा. बिरगामडीह में आयोजित होने वाली चौड़ल प्रदर्शनी में श्रेष्ठ चौड़ल को पुरस्कृत किया जायेगा. उक्त जनकारी देते हुए रुगुडीह मुखिया लखीराम मुंडा ने बताया कि इन गांवों में आयोजित होने वाले टुसू मेला को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के लोग कार्य कर रहे है. उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के पश्चात एक सप्ताह तक गांवों में उत्सव सा माहौल रहेगा. टुसू मेला स्थानीय संस्कृति व परंपरा से जुड़ा हुआ है.
बिरगामडीह में चौड़ल प्रदर्शनी 15 को
12 केएसएन : टुसू देवी की प्रतिमा को अंतिम रूप देते कलाकारसंवाददाता, खरसावांखरसावां व कुचाई में टुसू पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है. खरसावां व कुचाई के विभिन्न गांवों में टुसू मेला व प्रदर्शनी का आयोजन मकर पर्व के दौरान एक सप्ताह तक चलेगा. कलाकार भी टुसू देवी की प्रतिमा को अंतिम रूप […]
