*स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत12 केएसएन 5,6 : सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथि तथा अतिथियों के साथ सफल प्रतिभागीसंवाददाता, खरसावांखरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में स्वामी विवेकानंद की 152वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव, स्कूल के निदेशक सह प्राचार्या सत्य नारायण प्रधान समेत सभी शिक्षक व छात्रों ने स्वामी विवेकानंद जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनका अनुसरण करने की अपील की. स्कूल के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने कहा कि स्वामी जी के बातें आज भी प्रासंगिक है. स्वामी जी के विचारों को अभिभूत कर तथा उनसे प्रेरणा ले कर भारत को विश्व बंधुत्व की ओर ले जाना है. बच्चों ने स्वामी जी के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर स्कूली छात्रों के बीच स्वामी जी के जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्कूल के वेबसाइट व लोगों का उदघाटन भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरण भी किया गया. मौके पर मुख्य रूप से अमिय शंकर मंडल, अभिषेक अधिकारी, नरेश शादाव आवार, मो रजा समेत कई लोग मौजूद थे.
स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चलने का लिया संकल्प
*स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत12 केएसएन 5,6 : सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथि तथा अतिथियों के साथ सफल प्रतिभागीसंवाददाता, खरसावांखरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में स्वामी विवेकानंद की 152वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बैंक ऑफ इंडिया के […]
