आदर्श ग्राम को मिलेगा एंबुलेंस

सरायकेला : जिला के चयनित छह आदर्श गांव में सरकारी स्तर से एंबुलेंस की सुविधा रहेगी. इस संबंध में डीआरडीए डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि जिला को छह एंबुलेंस उपलब्ध हो गया है. जल्द ही इसे संबंधित प्रखंड के बीडीओ को उपलब्ध करा दिया जायेगा. साथ ही एंबुलेंस ग्राम स्तर पर गठित मॉनिटरिंग कमेटी […]

सरायकेला : जिला के चयनित छह आदर्श गांव में सरकारी स्तर से एंबुलेंस की सुविधा रहेगी. इस संबंध में डीआरडीए डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि जिला को छह एंबुलेंस उपलब्ध हो गया है.
जल्द ही इसे संबंधित प्रखंड के बीडीओ को उपलब्ध करा दिया जायेगा. साथ ही एंबुलेंस ग्राम स्तर पर गठित मॉनिटरिंग कमेटी को दे दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिन गांवों को आदर्श गांव चुना गया है उनमें खेजुरदा, घुटियाडीह, भीमखांदा, आदरडीह, लावा व मुरली काठीया शामिल हैं. इन गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए तत्कालीन विधायकों द्वारा अनुशंसा कर सरकार को भेजी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >