फोटो7एसकेएल3-बैठक करते डीडीसीसरायकेला. झारखंड अधिविद् परीक्षा समिति द्वारा संचालित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में परीक्षा के आयोजन व केंद्र निर्धारण करने को लेकर उपविकास आयुक्त रेमंड केरकेट्टा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में डीइओ हरिशंकर राम द्वारा बताया गया कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में 27 केंद्र व इंटर में 13 केंद्र के गठन का प्रस्ताव दिया गया. साथ ही बताया गया कि मैट्रिक में 13438 व इंटर में 8106 परीक्षार्थी भाग लेंगे. बैठक में बताया गया कि परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करायी जायेगी. मौके पर डीइसी सुरेश चंद्र घोष, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि हरेकृष्णा प्रधान के अलावे अन्य उपस्थित थे.
जिला में मैट्रिक में बनेंगे 27 व इंटर में 13 परीक्षा केंद्र
फोटो7एसकेएल3-बैठक करते डीडीसीसरायकेला. झारखंड अधिविद् परीक्षा समिति द्वारा संचालित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में परीक्षा के आयोजन व केंद्र निर्धारण करने को लेकर उपविकास आयुक्त रेमंड केरकेट्टा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में डीइओ हरिशंकर राम द्वारा बताया गया कि […]
