आंदोलनकारी सूची सत्यापन के लिए तिथि निर्धारित

संवाददाता, खरसावां झारखंड/वनांचन आंदोलनकारियों की सूची के सत्यापन के लिए अंचलवार तिथि निर्धारित कर दी गयी है. सत्यापन का कार्य गुरुवार से शुरू होगा. आठ जनवरी को राजनगर, नौ जनवरी को कुचाई, दस जनवरी को सरायेकला, 13 जनवरी को खरसावां, 19 जनवरी को चांडिल, 21 जनवरी को गम्हरिया, 27 जनवरी को ईचागढ़, 28 जनवरी को […]

संवाददाता, खरसावां झारखंड/वनांचन आंदोलनकारियों की सूची के सत्यापन के लिए अंचलवार तिथि निर्धारित कर दी गयी है. सत्यापन का कार्य गुरुवार से शुरू होगा. आठ जनवरी को राजनगर, नौ जनवरी को कुचाई, दस जनवरी को सरायेकला, 13 जनवरी को खरसावां, 19 जनवरी को चांडिल, 21 जनवरी को गम्हरिया, 27 जनवरी को ईचागढ़, 28 जनवरी को नीमडीह व 29 जनवरी को कुकड़ू अंचल कार्यालय में सत्यापन का कार्य होगा. संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी झारखंड/वनांचन आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग, रांची से प्राप्त सूची में शामिल व्यक्तियों के आंदोलनकारी होने का सत्यापन करेंगे. इस बावत जिला के अपर उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को पत्र लिख कर आदेश जारी कर दिये है. सूची में शामिल व्यक्तियों को आंदोलनकारी संबंधी पहचान पत्र के साथ निर्धारित तिथि को संबंधित अंचल कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है, ताकि इनकी पहचान की सूचना सरकार को दी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >