फोटो30एसेकेल3-बैठक करते बीइइओसरायकेला. जिला समाहरणालय के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में डीएसइ सुरेश चंद्र घोष ने बीइइओ व बीपीओ संग बैठक कर असैनिक कार्यों की समीक्षा की. साथ ही जो शिक्षक अग्रिम राशि का समायोजन नहीं किये है, उन्हें स्पष्टीकरण जारी कर जिला को प्रतिलिपि भेजने का निर्देश सभी प्रखंड के बीइइओ को दिया. बैठक में डीएसइ ने बताया कि जिला के 120 स्कूलों में शौचालय का निर्माण किया जायेगा. शौचालय का निर्माण बीसीसीएल के सहयोग से किया जायेगा. यू डायस की समीक्षा करते हुए यू डायस प्रपत्र भर कर अविलंब जमा करने, अग्रिम की 15 करोड़ राशि का समायोजन करने, ग्राम शिक्षा समिति के खाते में जमा ब्याज की राशि चेक के माध्यम से जमा करने का निर्देश भी दिया. बैठक में कहा गया कि सरकार के निर्देश के अनुसार परियोजना कर्मियों का मानदेय भुगतान ब्याज की राशि से किया जाना है. इसलिए अविलंब ब्याज की राशि को चेक के माध्यम से जमा लें ताकि मानदेय का भुगतान किया जा सके. मौके पर सभी प्रखंड के बीइइओ व बीपीओ, एकाउंटेंट उपस्थित थे.
अग्रिम राशि का समायोजन नहीं करने वाले शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी करें: डीएसइ
फोटो30एसेकेल3-बैठक करते बीइइओसरायकेला. जिला समाहरणालय के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में डीएसइ सुरेश चंद्र घोष ने बीइइओ व बीपीओ संग बैठक कर असैनिक कार्यों की समीक्षा की. साथ ही जो शिक्षक अग्रिम राशि का समायोजन नहीं किये है, उन्हें स्पष्टीकरण जारी कर जिला को प्रतिलिपि भेजने का निर्देश सभी प्रखंड के बीइइओ को दिया. बैठक […]
