सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के मनरेगा कर्मियों का हड़ताल अब भी जारी है. इस मामले में सरायकेला में मनरेगा कर्मियों बैठक हुई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के मनरेगा कर्मियों का हड़ताल 27 वें दिन भी जारी रहा. सरायकेला में मनरेगा कर्मियों की एक बैठक बुलाई गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष शंकर सतपति ने की. बैठक के दौरान हड़ताल की समीक्षा की गई साथ ही आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया.

सरकार पर अनदेखी का आरोप 

जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शंकर सतपति ने बताया कि 27 दिनों तक हड़ताल पर रहने के बावजूद सरकार ने मनरेगा कर्मियों की अबतक सुध नहीं ली है, जबकि हड़ताल पर रहने के कारण मनरेगा मजदूरों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है. 

ग्रामीण विकास मंत्री आवास का होगा घेराव

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बैठक के दौरान 9 और 10 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम तय किया गया है. घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिलाध्यक्ष ने  जिला के सभी मनरेगा कर्मियों को रांची कूच करने का आवाह्न किया है. 

मुख्यमंत्री से बातचीत की उम्मीद

जिला अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री असम दौरा पर हैं, वहां से लौटने के बाद उनसे वार्ता होगी. बैठक में मुख्य रुप से सचिव अनिल मुर्मू, मनोज तीऊ, नरेश कुमार, विष्णु देव महतो, दिव्या कुमारी, मालती कुमारी, सुजीत प्रधान, भवानी प्रमाणिक, पंकज क्या महाकुड, बुधु लमाई, औ सुनीता महतो, सीता मुर्मू, सुमित्रा, ठाकुर हसदा, विकास झा, चितरंजन महतो, दीपमाला सोय, सोमचंद मुर्मू, रानू बास्केट समेत काफी संख्या में मनरेगा कर्मी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >