121 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश

सरायकेला/खरसावां : बिजली विभाग के सरायकेला डिवीजन की ओर से सरायकेला व राजखरसावां सब डिवीजन में शुक्रवार व शनिवार को विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत सरायकेला व खरसावां में कुल छह लाख 41 हजार 316 रुपये के राजस्व की वसूली की गयी. साथ ही बिजली विपत्र से जुड़े 18 मामलों […]

सरायकेला/खरसावां : बिजली विभाग के सरायकेला डिवीजन की ओर से सरायकेला व राजखरसावां सब डिवीजन में शुक्रवार व शनिवार को विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया गया.

इस अभियान के तहत सरायकेला व खरसावां में कुल छह लाख 41 हजार 316 रुपये के राजस्व की वसूली की गयी. साथ ही बिजली विपत्र से जुड़े 18 मामलों का निष्पादन किया गया. अधिक बकाया होने के कारण 121 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटने का निर्देश भी दिया गया. उक्त जानकारी देते हुए विभाग के कार्यपालक अभियंता एसके सिंह ने बताया कि राजखरसावां सब डिवीजन में चार लाख, चार हजार 600 रुपये के राजस्व की वसूली हुई, जबकि बिजली विपत्र से जुड़े आठ मामलों का निष्पादन किया गया. बकाया बिल अधिक होने के कारण 62 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने का निर्देश भी जारी किया गया. सरायकेला सब डिवीजन में दो लाख 36 हजार 716 रुपये के राजस्व की वसूली की गयी.

10 उपभोक्ताओं के बिजली विपत्र से जुड़े मामलों का निष्पादन किया गया. बकाया बिजली बिल अधिक होने के कारण 59 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने का भी निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का कार्य शुरू कर दिया गया है. कनेक्शन काटने के बाद भी अगर कोई बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि यह अभियान सोमवार को भी चलेगा. उन्होंने लोगों से इस विशेष अभियान का लाभ लेने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >