झारखंड पान तांती स्वांसी कल्याण समिति का वनभोज आठ फरवरी को

फोटो28एसेकेल4-बैठक में उपस्थित समाज के लोगसरायकेला. झारखंड पान तांती स्वांसी कल्याण समिति की बैठक सरायकेला हाट मैदान में वीरेंद्र दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में केंद्रीय महासचिव विजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में समाज की समस्याओं पर विचार- विमर्श करते हुए उनका समाधान करने का निर्णय लिया गया. साथ […]

फोटो28एसेकेल4-बैठक में उपस्थित समाज के लोगसरायकेला. झारखंड पान तांती स्वांसी कल्याण समिति की बैठक सरायकेला हाट मैदान में वीरेंद्र दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में केंद्रीय महासचिव विजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में समाज की समस्याओं पर विचार- विमर्श करते हुए उनका समाधान करने का निर्णय लिया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि समाज में आपसी भेदभाव को भुला कर आठ फरवरी को वनभोज सह मिलन समारोह सरायकेला के खरकई नदी तट पर तिरिबिला में किया जायेगा. जिसमें समाज के लोग उपस्थित रहेंगे. बैठक में संजय दास, गंगाराम बेंकुडा, शिवा दास, दूबराज दास, आशिष कुमार पंच, नलिन दास, जयराम तांती के अलावे कई समाज के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >