26 केएसएन 1 : आकर्षणी मंदिर पर चढ़ने के लिये बनाया गया सीढ़ीसंवाददाता,खरसावां मां आकर्षणी मंदिर विकास समिति ने खरसावां के प्रसिद्ध आकर्षणी मंदिर के सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाया है. करीब दो सौ फीट ऊंची रमणीक पहाड़ी की चोटी पर स्थित मां आकर्षणी मंदिर तक पहुंचने के लिये जन सहयोग से सीढ़ी का निर्माण किया जा रहा है. अब तक 175 से अधिक सीढि़यों का निर्माण कर लिया गया है. सीढ़ी निर्माण के लिये दान करने वालों का नाम बोर्ड में लिखा जा रहा है. कोल्हान के लोगों के आस्था का केंद्र बन चुके आकर्षणी मंदिर तक पहुंचने के लिये लोगों को पहले नुकीले पत्थरों के ऊपर से हो कर गुजरना पड़ रहा था. इसमें बूढ़े बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. अब सीढि़यां बनने से लोगों को मंदिर तक पहुंचने में सहूलियत होगी. मां आकर्षणी मंदिर विकास समिति ने आम लोगों से सीढि़यों के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है.
समिति ने उठाया आकर्षणी मंदिर के सौंदर्यीकरण का बीड़ा
26 केएसएन 1 : आकर्षणी मंदिर पर चढ़ने के लिये बनाया गया सीढ़ीसंवाददाता,खरसावां मां आकर्षणी मंदिर विकास समिति ने खरसावां के प्रसिद्ध आकर्षणी मंदिर के सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाया है. करीब दो सौ फीट ऊंची रमणीक पहाड़ी की चोटी पर स्थित मां आकर्षणी मंदिर तक पहुंचने के लिये जन सहयोग से सीढ़ी का निर्माण किया […]
