खरसावां में निकला दशरथ गागराई का विजय जुलूस

खरसावां: खरसावां के नव निर्वाचीत झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार को समर्थकों संग खरसावां में विजय जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जम कर गुलाल उड़ाये तथा डंके की थाप पर नृत्य किया. श्री गागराई ने समर्थकों संग खरसावां शहीद बेदी पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से […]

खरसावां: खरसावां के नव निर्वाचीत झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार को समर्थकों संग खरसावां में विजय जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जम कर गुलाल उड़ाये तथा डंके की थाप पर नृत्य किया. श्री गागराई ने समर्थकों संग खरसावां शहीद बेदी पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए थे.

श्रद्धांजलि देने के पश्चात पत्रकारों को संबोधित करते हुए दशरथ गागराई ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई. उन्होंने खरसावां गोली कांड के शहीदों को सम्मान देने के साथ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दिलाने की बात कही. खरसावां के शुरू सिंचाई योजना को पूरा करने तथा सोना सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार करने की बात कही.

खरसावां में महिला कॉलेज की स्थापना करने, शिक्षा, सिंचाई, सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था हर गांव में करने, खरसावां को पूर्ण रूप से पंचायत का दर्जा दिलाने व राजखरसावां व सीनी में जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव कराने की बात कही. इस मौके पर मुख्य रूप से पातर हेंब्रम, ललन तिवारी, मांगीलाल महतो, लालजीराम तियु, डिंबु हेंब्रम, मो फिरोज, अनूप सिंहदेव, मो कयुम, झींगी हेंब्रम, बुधन लाल हेंब्रम, इंद्रो मिश्रा, राजेंद्र केशरी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >