चुनाव में हार जीत सामान्य प्रक्रिया : अर्जुन मुंडा

सरायकेला : खरसावां से भाजपा प्रत्याशी सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि चुनावी राजनीति में हार-जीत एक सामान्य प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि मैं अपने मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे लगातार चार बार खरसावां का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया और राजनीति में सेवा के कई अवसर […]

सरायकेला : खरसावां से भाजपा प्रत्याशी सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि चुनावी राजनीति में हार-जीत एक सामान्य प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि मैं अपने मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे लगातार चार बार खरसावां का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया और राजनीति में सेवा के कई अवसर दिये. उन्होंने इस बार के जनादेश को शिरोधार्य करते हुए कहा कि राज्य की जनता की जनसेवा हार से दुष्प्रभावित नहीं होगी. श्री मुंडा ने भाजपा कार्यकताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >