किसे ताज, किसका राज, फैसला आज

सरायकेला : जिला के तीन विधानसभा सीट सरायकेला, खरसावां व ईचागढ़ में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच की जायेगी. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गयी है. जानकारी देते […]

सरायकेला : जिला के तीन विधानसभा सीट सरायकेला, खरसावां व ईचागढ़ में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच की जायेगी. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गयी है.
जानकारी देते हुए उपायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि मतगणना को लेकर सरायकेला काड्रा मार्ग को ब्लॉक रखा जायेगा. सुबह से ही उक्त सड़क पर वाहनों का परिचालन ठप रहेगा एवं वाहनों का परिचालन दूसरे अल्टरनेटिव सड़कों पर होगा.
इस दौरान अनुमंडल चौक होते हुए सीधे जिला समाहरणालय को जाने वाली सड़क मार्ग से वाहनों का परिचालन होगा. मतगणना केंद्र में प्रवेश हेतु बनाये गये गेट में मेटल डिटेक्टर से जांच की जायेगी. इसके पश्चात ही मतगणना केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं. मतगणना के दौरान मेडिकल व्यवस्था हेतु एंबुलेंस व अगिAशमन वाहन को भी तैनात रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >