/रफोटो18एसेकेल2-बैठक करते ग्रामीणसरायकेला. दुगनी पंचायत के मुखिया रायमनी सरदार व पंचायत समिति सदस्य मिलु सरदार के खिलाफ ग्रामीणों ने मोरचा खोल दिया है. ग्रामीणों ने मुखिया व पंचायत समिति सदस्य पर सरकारी विकास कार्यों में धांधली बरतने का आरोप लगाया है. साथ ही बारह हजार की लागत से बनाये जा रहे शौचालयों के निर्माण कार्य को रोक दिया है. ग्रामीणों ने मुखिया व पंचायत समिति सदस्य पर बाहर से ठेकेदार लाकर ठेकेदारी करने का भी आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कूल 870 शौचालय का निर्माण किया जा रहा है. जिसके छत को बांस के सहारे ढलाई किया गया है. किसी भी सरकारी योजना का चयन बिना आम सभा के कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर सरकारी कार्य में पारदर्शिता नहीं लाने की बात भी कही. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन को शौचालय निर्माण करा रहे ठेकेदार को समान रखने के लिए दे दिया गया है, जबकि तहसील कार्यालय के भवन में एक निजी स्कूल का संचालन किया जा रहा है जो कि गलत है. मामले पर पंचायत समिति सदस्य मिलु सरदार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए प्रयास जारी है. इसी कड़ी में प्रत्येक सप्ताह ग्राम सभा का भी आयोजन किया जाता है. इसके लिए पंचायत को जिला में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है .
ग्रामीणों ने मुखिया व पंचायत समिति सदस्य के खिलाफ खोला मोरचा
/रफोटो18एसेकेल2-बैठक करते ग्रामीणसरायकेला. दुगनी पंचायत के मुखिया रायमनी सरदार व पंचायत समिति सदस्य मिलु सरदार के खिलाफ ग्रामीणों ने मोरचा खोल दिया है. ग्रामीणों ने मुखिया व पंचायत समिति सदस्य पर सरकारी विकास कार्यों में धांधली बरतने का आरोप लगाया है. साथ ही बारह हजार की लागत से बनाये जा रहे शौचालयों के निर्माण कार्य […]
