एथलेटिक्स के पहले दिन हुई 6 स्पार्धाएं

एथलेटिक्स के पहले दिन हुई 6 स्पार्धाएंफोटो : 14 प्रिय-4आदित्यपुर. डिस्ट्रक्टि एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को जागृति मैदान में 13वां जिला एथलेटिक्स चैम्पियनशिप शुरू हुआ. पहले दिन बालक व बालिका वर्ग में कुल 6 स्पर्धाएं हुई. अंडर 12 के बालक वर्ग के 60 मीटर दौड़ में अजय हेम्ब्रम, रमन सिंह व सुमित महतो, […]

एथलेटिक्स के पहले दिन हुई 6 स्पार्धाएंफोटो : 14 प्रिय-4आदित्यपुर. डिस्ट्रक्टि एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को जागृति मैदान में 13वां जिला एथलेटिक्स चैम्पियनशिप शुरू हुआ. पहले दिन बालक व बालिका वर्ग में कुल 6 स्पर्धाएं हुई. अंडर 12 के बालक वर्ग के 60 मीटर दौड़ में अजय हेम्ब्रम, रमन सिंह व सुमित महतो, बालिका वर्ग में पूजा टुडू, अदिती सोनी व ज्योति कुमारी प्रथम तीन स्थान पर रहे. अंडर 16 के 1000 मीटर दौड़ में गुलशन कुमार, बबलू महतो व सुशील सिंह सरदार ने बाजी मारी. अंडर 14 के गोला फेंक में विशाल पाहन, सुभम झा व गौरव महतो, अंडर 14 बालिका वर्ग लंबी कूद में ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी व स्वाति सिंह को सफलता मिली. अंडर 16 गोला फेंक बालक वर्ग में गोपीनाथ चटर्जी, मनीष विश्वकर्मा व ज्ञान सिंह प्रथम तीन स्थान पर रहे. अंडर 12 लंबी कूद में अमित महतो, रमन सिंह व प्रेम प्रकाश, अंडर 12 लंबी कूद में अमित महतो, रमन सिंह व प्रेम प्रकाश ने स्थान पाया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में विनय कुमार, नित्यानंद महतो, दिनेश कुमार, सुजीत रजक, कर्मा मंडल, दिवातर सोरेन, अरविंद शमा7, राजेश कुमार, ललन शुक्ला व विकास कुमार ने योगदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >