फोटो14एसेकेल2- एनआर स्कूल यहां होगा प्रशिक्षणसरायकेला. मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है. इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा मतगणना कर्मियों को 16 व 20 दिसंबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह जानकारी प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी भीष्म कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जिला के तीन विधानसभा सीट सरायकेला, खरसावां व ईचागढ़ के लिए बहुउद्देशीय भवन व सामुदायिक भवन में मतगणना केंद्र बनाया गया है. मतगणना करने के लिए कर्मियों को पहले ही ट्रेंड किया जायेगा, ताकि किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़े. इसी कारण सरायकेला के एनआर उवि में प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण दस बजे से शुरू होगा. प्रशिक्षण में कर्मियों को इवीएम खोलने व प्रत्याशी वार पड़े वोट को काउंटिंग करने के अलावा उन्हें विभिन्न प्रपत्रों में भरने सहित अन्य जानकारी दिया जायेगा. मतगणना आठ बजे से शुरू होगी जबकि कर्मियों की इंट्री सुबह छह बजे ही हो जायेगी.
मतगणना को लेकर प्रशिक्षण 16 व 20 दिसंबर को
फोटो14एसेकेल2- एनआर स्कूल यहां होगा प्रशिक्षणसरायकेला. मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है. इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा मतगणना कर्मियों को 16 व 20 दिसंबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह जानकारी प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी भीष्म कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जिला के तीन विधानसभा सीट सरायकेला, खरसावां व […]
