सरायकेला. तृतीय चरण में होने वाले जिला के एक विधानसभा क्षेत्र ईचागढ़ में नौ दिसंबर को मतदान है इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूर्ण कर लिया गया है. मतदान को लेकर सोमवार को पोलिंग पदाधिकारी अपने अपने पार्टियों के साथ बूथ को रवाना होंगे साथ ही विस के छह विधानसभा को रिलोकेशन किया गया है.
इस संबंध में जानकार देते हुए उपायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि राजनीतिक दल को प्रतिनिधियों संग बैठक कर इन बूथों को रिलोकेशन करने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा गया था, जिसमें चुनाव आयोग द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि जिन बूथों का रिलोकेशन किया गया है.
उनमें बूथ संख्या 181 उमवि रंका को उमवि पालना, मतदान केंद्र संख्या प्रावि टुरू को उमवि पालना, बूथ संख्या 184 मवि हेंसाकोचा (पूर्वी भाग) को उमवि पालना, बूथ संख्या 185 मवि हेंसाकोचा (पश्चिमी भाग) को उमवि पालना, बूथ संख्या 186 उमवि रेयाडदा को उमवि गुटीउली व बूथ संख्या 187 उमवि बारसीडा को उमवि गुटीउली के भवन में रिलोकेशन किया गया है.
