ब्यूटिशियन व सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण सरायकेला में आज से

/रफोटो4एसेकेल3-बैठक में उपस्थित महिलाएं खरसावां. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (वाईडीसी) के तत्वावधान में ब्यूटीशियन व सिलाई कढ़ाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू होगा. उक्त जानकारी देते हुए महासचिव उग्रनाथ तिवारी ने बताया कि संस्था महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दे रही है. वर्तमान में करीब तीन सौ महिलाएं सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले […]

/रफोटो4एसेकेल3-बैठक में उपस्थित महिलाएं खरसावां. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (वाईडीसी) के तत्वावधान में ब्यूटीशियन व सिलाई कढ़ाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू होगा. उक्त जानकारी देते हुए महासचिव उग्रनाथ तिवारी ने बताया कि संस्था महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दे रही है. वर्तमान में करीब तीन सौ महिलाएं सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही हैं. प्रशिक्षण को लेकर संस्था के सदस्यों ने एक बैठक की. बैठक में प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षणार्थियों का समय निर्धारित किया गया. सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण गीता गोप, मंजू देवी व शीला देवी, जबकि ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण दुर्गा कुमारी शर्मा व दीपिका कुमारी देगी. बैठक में सचिव समीर कुमार सामल, राजकुमार सिंह, एच बी थापा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >