कुचाई में 73 प्रतिशत मतदान

प्रतिनिधि,कुचाई खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कुचाई प्रखंड में भी मंगलवार को रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गयी. यहां सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ. लोगों ने प्रखंड के 53 बूथों में मतदान किया. कुचाई में 73 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया. प्रखंड के दस पंचायतों के 39,672 मतदाताओं में से 28,916 मतदाताओं […]

प्रतिनिधि,कुचाई खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कुचाई प्रखंड में भी मंगलवार को रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गयी. यहां सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ. लोगों ने प्रखंड के 53 बूथों में मतदान किया. कुचाई में 73 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया. प्रखंड के दस पंचायतों के 39,672 मतदाताओं में से 28,916 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सर्वाधिक मतदान रुगुडीह में 87 फीसदी दर्ज किया गया. कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >