चंपाई सोरन , गणेश महाली समेत चौदह प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला आज

सरायकेला. द्वितीय चरण के चुनाव में सरायकेला विस सीट पर मतदान मंगलवार को होगा. मतदान को लेकर जहां जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंगलवार को चुनाव में किस्मत आजमा रहे चौदह प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में लॉक हो जायेगा. सरायकेला विस सीट पर झारखंड सरकार के मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी […]

सरायकेला. द्वितीय चरण के चुनाव में सरायकेला विस सीट पर मतदान मंगलवार को होगा. मतदान को लेकर जहां जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंगलवार को चुनाव में किस्मत आजमा रहे चौदह प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में लॉक हो जायेगा.

सरायकेला विस सीट पर झारखंड सरकार के मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी चंपाई सोरेन चुनावी मैदान में छठी बार किस्मत आजमा रहे हैं वहीं भाजपा से जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली के पति गणेश महाली भाजपा के टिकट पर चुनावी समर में हैं. इसके अलावे कांग्रेस से बास्को बेसरा,झापीपा से विशु हेंब्रम, झावीमो से सोखेन हेंब्रम , भाकपा माले से शांखो मुर्मू, निर्दलीय मोहन हेंब्रम, झापा से हरि उरांव, निर्दलीय धनीराम मुर्मू, जयपाल टुडु, दशरथ हांसदा, जभसपा से अनिल सोरेन, अंबेदकर राइट पार्टी से सोनाराम मांझी निर्दलीय दुर्गाचरण हेंब्रम चुनावी मैदान में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >