विकास के लिये पूर्ण बहुमत की सरकार दें : अर्जुन मुंडा

भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुुंडा ने किया जन संपर्क30 केएसएन 3 : लोगों के साथ बैठक करते अर्जुन मुंडासंवाददाता,खूंटपानी (खरसावां) भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने रविवार को खूंटपानी व खरसावां प्रखंड के कई गांवों में चुनाव प्रचार किया. क्षेत्र के विकास के लिये वोट मांगा. खरसावां के हरिभंजा व बिटापुर पंचायत के लोगों के साथ भी […]

भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुुंडा ने किया जन संपर्क30 केएसएन 3 : लोगों के साथ बैठक करते अर्जुन मुंडासंवाददाता,खूंटपानी (खरसावां) भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने रविवार को खूंटपानी व खरसावां प्रखंड के कई गांवों में चुनाव प्रचार किया. क्षेत्र के विकास के लिये वोट मांगा. खरसावां के हरिभंजा व बिटापुर पंचायत के लोगों के साथ भी बैठक की. बैठक में वरीय नेता विद्या विनोद सिंहदेव, राजेश सिंहदेव, प्रमुख अमर सिंह हांसदा व बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल थे. इस दौरान लोगों से मिल कर लोस चुनाव की तरह विस चुनाव में भी भाजपा को जीत दिला कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने की अपील की. मुंडा ने कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो यहां के लोगों के सपनों को साकार करेंगे. उन्होंने कहा कि झामुमो में विचारधारा व विजन की कमी है. भाजपा अपनी विचारधारा व सकारात्मक सोच के साथ राज्य के विकास के लिये कार्य करना चाहती है. देश में नरेंद्र मोदी के नेतृव में चल रही सरकार जनता के उम्मीदों को पूरा करने में जुटी हुई है. अब राज्य में भी भाजपा की सरकार बनने की स्थिति में केंद्र व राज्य की सरकार मिल कर झारखंड को अव्वल बनायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >