जिला परिषद अध्यक्ष ने किया हुदु पंचायत कै दौरा

प्रतिनिधि,सरायकेलाजिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने सुदूरवर्ती हुदु पंचायत का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. श्रीमती महाली ने पंचायत के हुदु, हातनादा,कुना मार्चा, पोड़ाडी ह, विश्रामपुर,डुमरा,बेलटांड, छोटा बेलटांड,भादुडीह, पालुबेडा सहित कई गांवों में गये और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया. श्रीमती महाली ने […]

प्रतिनिधि,सरायकेलाजिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने सुदूरवर्ती हुदु पंचायत का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. श्रीमती महाली ने पंचायत के हुदु, हातनादा,कुना मार्चा, पोड़ाडी ह, विश्रामपुर,डुमरा,बेलटांड, छोटा बेलटांड,भादुडीह, पालुबेडा सहित कई गांवों में गये और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया. श्रीमती महाली ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली को जितायें तो पूरे पंचायत का कायाकल्प हो जायेगा. उन्होंने कहा कि निवर्त्तमान जनप्रतिनिधि ने चार बार विधायक रहते इस पंचायत का कुछ भी नहीं किया. मौके पर कई भाजपाई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >