खरसावां : भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने चलाया जन संपर्क अभियना

27केएसएन 1 : जन संपर्क अभियान पर निकले अर्जुन मुंडासंवाददाता,खरसावां खरसावां से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां व कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से समर्थन की अपील की. श्री मुंडा ने खरसावां के रामगढ़, कुचाई प्रखंड के बंदोलौहर, बाईडीह, पुतुलपीढ़, पारोलबादी, छोटा चाकड़ी, बड़ा चाकड़ी, […]

27केएसएन 1 : जन संपर्क अभियान पर निकले अर्जुन मुंडासंवाददाता,खरसावां खरसावां से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां व कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से समर्थन की अपील की. श्री मुंडा ने खरसावां के रामगढ़, कुचाई प्रखंड के बंदोलौहर, बाईडीह, पुतुलपीढ़, पारोलबादी, छोटा चाकड़ी, बड़ा चाकड़ी, चीरुडीह, मुंडादेव, रेगाडीह, गालुडीह, पगारडीह, सुराबेड़ा व गोपीडीह गांव का दौरा कर लोगों से समर्थन की अपील की. इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री रहते हुए क्षेत्र के लिये किये गये विकास कार्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया. उन्होंने कहा हेमंत सोरेन सरकार को खरसावां के विकास में रोड़ा बताते हुए पूर्व में स्वीकृत योजनाओं को रोकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास विरोधी व पक्षपात करने वाले दलों को करारा जबाव देंगे. मौके पर पूर्व विधायक मंगल सोय, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, लखीराम मुंडा, उदय सिंहदेव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >