(फ्लैग:विधि दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजितफोटो 26 एसेकेल 8- संबोधित करते डीजेप्रतिनिधि,सरायकेलाजिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायधीश मो कासिम उपस्थित थे. शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन संविधान सभा द्वारा संविधान को अंगीकृत किया गया था इसलिए आज के दिन को विधि दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि संविधान व साहित्य एक समान है जिस प्रकार साहित्यकार समाज के दशा का चित्रण अपने कथा में करता है वैसे ही संविधान भी समाज का एक दर्पण है जहां कानून व नियमों का समावेश है. उन्होंने कहा कि मूल संविधान में सिर्फ अधिकार का प्रावधान था परंतु 42 वां संविधान संशोधन 1976 को हुआ उसमें कर्त्तव्य को जोड़ा गया है. अधिकार एवं कर्त्तव्य एक दूसरे के पूरक हैं हमंे इस पवित्र दिवस पर अपने कर्त्तव्य का पालन करना चाहिए और समाज के विकास में सहभागिता निभानी चाहिए. मौके पर डीजे टु विजय कुमार, डीजे वन जी सी सिन्हा, बार अध्यक्ष विश्वनाथ रथ, अधिवक्ता देवा शीष ज्योतिषी , डीएलएसए सचिव सुजीत कुमार सिंह के अलावे कई उपस्थित थे.
संविधान और साहित्य एक समान: जिला जज
(फ्लैग:विधि दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजितफोटो 26 एसेकेल 8- संबोधित करते डीजेप्रतिनिधि,सरायकेलाजिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायधीश मो कासिम उपस्थित थे. शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन संविधान […]
