Seraikela Kharsawan News : जब कलाकार झूमता है, तब प्रकृति भी खिल उठती है : मनोज चौधरी

छऊ कला केंद्र खरसावां प्रथम व भवेश छऊ कला केंद्र देहुरीडीह द्वितीय स्थान पर

सरायकेला. सरायकेला स्थित राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र प्रेक्षागृह में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 के तीसरे दिन खरसावां शैली की ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले दो दशकों से कला और कलाकारों के संरक्षण के लिए किए गए प्रयास अब सफल हो रहे हैं. जो कला केंद्र कभी जर्जर अवस्था में था, वह आज सुसज्जित होकर नयी पहचान बना चुका है. कहा कि जब कलाकार झूमता है तो प्रकृति भी आनंदित होती है और समृद्धि का संचार होता है.

पांच दलों में मुकाबला, खरसावां टीम रही अव्वल:

प्रतियोगिता में भवेश छऊ नृत्य कलाकेंद्र देहुरीडीह, छऊ नृत्य कलाकेंद्र खरसावां, मार्शल कलाकेंद्र जोजोडीह, हर-हर महादेव छऊ नृत्य कमिटी चिलकु और ॐ शंकर क्लब कृष्णपुर सहित कुल पांच दलों ने भाग लिया. शानदार प्रदर्शन के आधार पर छऊ नृत्य कलाकेंद्र खरसावां को प्रथम, भवेश छऊ नृत्य कलाकेंद्र देहुरीडीह को द्वितीय और हर हर महादेव छऊ नृत्य कमेटी चिलकु को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

निर्णायकों ने किया मूल्यांकन विजेताओं को मिला सम्मान:

निर्णायक मंडली में गुरु नाथु महतो, गुरु रजत पटनायक और गुरु तरुण भोल शामिल रहे. उनके निर्णय के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गयी तथा निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर गुरु सुशांत महापात्र, गुरु मनोरंजन साहू, गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु तपन पटनायक, गुरु विजय कुमार साहू, भोला महंती, को-ऑर्डिनेटर सुदीप कवि, संतोष कर, गजेंद्र महंती, रूपेश साहू, कामेश्वर भोल, गणेश महंती, अविनाश कवि, सुमित महापात्र, नीरज पटनायक, पंकज साहू, कुना सामल, गोपाल पटनायक, सिद्धू दारोगा, बाउरी बंधु महतो, पारस पाथाल, राकेश कवि, असित पटनायक, मुन्ना महाराणा, कार्यालय कर्मी राजेश महापात्र, कृष्णा सोय, नवीन कुमार, नाजीर कृष्णा करवा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >