सामुदायिक भवन व बहुद्देश्यीय भवन में बनेगा मतगणना केंद्र

रसरायकेला. जिला के तीन विधानसभा सीट सरायके ला खरसावां व ईचागढ विधानसभा सीट के लिए मतगणना केंद्र सामुदायिक भवन व बहुद्देश्यीय भवन में बनाया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी कर रही है. सरायकेला व खरसावां विस सीट के लिए सामुदायिक भवन में मतगणना केंद्र बनाया जायेगा. जबकि ईचागढ़ के लिए बहुद्देश्यीय भवन में स्ट्रांग […]

रसरायकेला. जिला के तीन विधानसभा सीट सरायके ला खरसावां व ईचागढ विधानसभा सीट के लिए मतगणना केंद्र सामुदायिक भवन व बहुद्देश्यीय भवन में बनाया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी कर रही है. सरायकेला व खरसावां विस सीट के लिए सामुदायिक भवन में मतगणना केंद्र बनाया जायेगा. जबकि ईचागढ़ के लिए बहुद्देश्यीय भवन में स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र बनाया जायेगा. सामुदायिक भवन के दोनों तल्ला में दो विस का स्ट्रांग रूम रहेगा. स्ट्रांग रूम को लेकर विगत दिनों डीसी चंद्रशेखर, डीडीसी रेमंड केरकेट्टा सहित जिला के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सामुदायिक भवन व बहुद्देश्यीय भवन का निरीक्षण किया था और उपलब्ध संसाधनों सहित अन्य की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >