मॉडल महाविद्यालय, सरायकेला-खरसावां में गुरुवार को प्रथम उपाधि वितरण समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में कॉलेज के तीन शैक्षणिक सत्र (2019-22, 2020-23 व 2021-24) में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्नातक की डिग्री दी गयी. वर्ष 2019 में स्थापित कॉलेज से तीन सत्रों में करीब 190 विद्यार्थी पास आउट हुए हैं. कार्यक्रम में करीब 50 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया. मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विद्यार्थियों से कहा कि कभी भी अपने मूल लक्ष्य से न भटकें. आप केवल अपने परिवार और महाविद्यालय का नहीं, बल्कि देश का भविष्य हैं. झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है. अब राज्य की पहचान मानव संपदा शिक्षा के क्षेत्र में होना चाहिए. अपने ज्ञान से अपने गांव को शिक्षित बनायें. डॉ मीरा मुंडा ने कहा कि शिक्षा किसी न किसी रूप में जीवन भर काम आता है. उद्यमिता व कृषि के क्षेत्र में नवाचार पर जोर दिया. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बिनय कुमार सिंह, सावित्री बानरा, हरेकृष्ण प्रधान, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, उदय सिंहदेव, विजय महतो, रामनाथ महतो, अभिषेक आचार्य , कॉलेज के शिक्षक नंद किशोर प्रसाद, अमित कुमार नाथ व वैष्णव चरण मुखी आदि उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.