तीसरे दिन भी नही हुआ नामांकन, छह परचे बिके

फोटो10एसेकेल7-नामांकन खरीद कर वापस आते एक प्रत्याशीप्रतिनिधि, सरायकेलाद्वितीय चरण में होने वाले जिले के दो विस सीट सरायकेला व खरसावां में नामांकन के तीसरे दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ, जबकि तीसरे दिन सरायकेला व खरसावां विधानसभा सीट के लिए छह परचे की बिक्री हुई है. जिन प्रत्याशियों ने परचा खरीदा है, उनमें सरायकेला विस […]

फोटो10एसेकेल7-नामांकन खरीद कर वापस आते एक प्रत्याशीप्रतिनिधि, सरायकेलाद्वितीय चरण में होने वाले जिले के दो विस सीट सरायकेला व खरसावां में नामांकन के तीसरे दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ, जबकि तीसरे दिन सरायकेला व खरसावां विधानसभा सीट के लिए छह परचे की बिक्री हुई है. जिन प्रत्याशियों ने परचा खरीदा है, उनमें सरायकेला विस सीट के लिए झापीपा से विशु हेंब्रम, जयभारत समानता पार्टी से अनिल सोरेन, सोनाराम मांझी, मुक्तिमाया मांझी, दशरथ हेंब्रम शामिल हैं. वहीं खरसावां विस सीट से झापा प्रत्याशी के रूप में मांगीलाल पुरती ने अपना नामांकन पत्र खरीदा है. दोनों विधानसभा में से सरायकेला विस में अब तक 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है, जबकि खरसावां विस से अब तक चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है. गौरतलब है कि द्वितीय चरण के लिए सात नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी. नामांकन के तीसरे दिन भी एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है. * जभसपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकनसरायकेला विस सीट पर जयभारत समानता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अनिल सोरेन मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. यह जानकारी उन्होंने खुद ही दी. उन्होंने बताया कि नामांकन में जभासपा प्रमुख मधु कोड़ा भी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >